बुलंदशहर, जुलाई 25 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। शहर में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। यमुनापुरम के पास 33 केवी की हाईटेंशन लाइन में अचानक हुए ब्रेकडाउन से अंसारी रोड बिजलीघर से जुड़े दर्जनों मोहल्लों की बिजली करीब दो घंटे तक पूरी तरह ठप रही। वहीं दोपहर बाद डीएम रोड क्षेत्र में भी करीब एक घंटे तक बिजली सप्लाई ठप रहने से उमस के बीच लोग पसीने से तर-बतर नजर आए। सुबह करीब 10 बजे यमुनापुरम के पास से गुजर रही 33 केवी हाईटेंशन लाइन में अचानक ब्रेकडाउन हो गया। यह लाइन अंसारी रोड बिजलीघर को बिजली सप्लाई करती है। लाइन में ब्रेकडाउन होते ही बिजलीघर से जुड़े बड़े क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। पॉवर कॉरपोरेशन की टीम ब्रेकडाउन को दुरुस्त करने के लिए दौड़ी। दोपहर करीब 12 बजे तक सप्लाई ठप रही। जिसके बाद लाइन को ठीक कर सप्लाई सुचारू की गई। इसक...