बुलंदशहर, अगस्त 16 -- Bulandsehar News: जहांगीरपुर थाना क्षेत्र के गांव परौरी गांव में मजदूरी के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई।ग्रामीणों ने पावर कॉरपोरेशन के खिलाफ हंगामा करते हुए खुर्जा- जेवर पर जाम लगा दिया। विधायक, एसडीएम और सीओ के पहुंचने के बाद भी ग्रामीणों ने जाम नहीं खोला। पांच घंटे बाद नोएडा के अधीक्षण अभियंता के आश्वासन के बाद जाम खोला गया। परौरी गांव निवासी शिव कुमार ने बताया कि उनका चचेरा भाई नीरज (21) पुत्र किशोरी खेती करता था। उनके दूसरे चचेरे भाई नीरज पुत्र प्रकाश के यहां दूसरी मंजिल पर गाटर व पटिया डालने का काम चल रहा था। ऐसे में नीरज पुत्र किशोरी वहां पर मजदूरी करने चला गया था। रविवार सुबह करीब दस बजे काम करते वक्त जैसे ही नीरज ने लोहे का एंगल ऊपर उठाया तो वह घर के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी क...