Bulandsehar News: हवाओं के साथ बूंदाबांदी से मौसम सुहाना, तेज बारिश की संभावना
बुलंदशहर, जुलाई 19 -- Bulandsehar News: जनपद में पिछले कई दिनों से जारी तीखी धूप और उमसभरी गर्मी के बीच रविवार को मौसम ने करवट बदली। सुबह के समय ठंडी हवाओं के साथ शुरू हुई रिमझिम बूंदाबांदी ने मौसम को सुहाना बना दिया। इस बदलते मौसम से पिछले कई दिनों से चिपचिपी गर्मी से परेशान जिलावासियों के चेहरे खिल उठे और उन्हें भीषण तपिश से राहत मिली। बूंदाबांदी और मानसूनी हवाओं के चलने से जनपद के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद दिनभर बादलों के छाए रहने का सिलसिला बना रहा। रविवार को सुबह से मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह बूंदाबांदी के बाद बादलों का दौर रहा। यह भी पढ़ें- Moradabad News: रिमझिम फुहारों की झड़ी से मौसम हुआ खुशगवार दिनभर बादलों की उमड़-घुमड़ रही। मौसम में बदलाव से न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.