बुलंदशहर, अगस्त 27 -- Bulandsehar News: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एफटीसी-2) मनोज कुमार शासन ने गुरुवार को जहांगीराबाद क्षेत्र के करीब 11 वर्ष पुराने हत्या के मामले में दो सगे भाइयों को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोनों अभियुक्तों पर 60-60 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

मामले का विवरण अभियोजन पक्ष की ओर से एडीजीसी देवेंद्र कुमार माहुर ने बताया कि ​थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव नवीनगर में वर्ष 2015 में वादी संदीप कुमार के पिता चंद्रपाल सिंह की गोली मारकर और चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने 24 सितंबर 2015 को गांव के ही दो सगे भाइयों अनिल व अमित पुत्र कुंवरपाल के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपियों को अवैध असलहा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर ...