बुलंदशहर, अक्टूबर 25 -- पुण्यतिथि पर सेवा और छात्रवृत्ति वितरण Bulandsehar News: राज्यसभा सांसद चौ.सुरेंद्र सिंह नागर के पिता व प्रमुख समाजसेवी चौ.वेदराम नागर की पुण्यतिथि के अवसर पर पारस प्रांगण में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन में समाजसेवी चौ.राजेंद्र सिंह नागर, राज्यसभा सांसद चौ.सुरेंद्र सिंह नागर, गजेंद्र सिंह नागर, डॉ.धर्मेंद्र सिंह नागर, नरेंद्र सिंह नागर, हरेंद्र सिंह नागर के अलावा विधायक लक्ष्मी राज सिंह, पालिकाध्यक्ष शैलेश तेवतिया, प्रबंधक राजेंद्र शर्मा, राजीव सैनी, मंगतराम पाल ,राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर चौ.वेदराम नागर चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 35 से ज्यादा होनहार छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप के चेक दिए गए। मेधावी छात्राओं को 25-25 हजार रूपए के चेक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कुल 14.75 लाख रुपए की स्कॉलरशिप बा...