Bulandsehar News: स्वतंत्रता दिवस --- तिरंगा रैली निकाल मदरसा छात्रों ने दिया देशभक्ति का संदेश
बुलंदशहर, अगस्त 16 -- Bulandsehar News: ऊपरकोट स्थित मदरसा कास्मिया अरबिया इस्लामिया में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मदरसा प्रबंधक हाजी नूर मोहम्मद कुरैशी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। मदरसा प्रबंधक हाजी नूर मोहम्मद कुरैशी ने स्वतंत्रता संग्राम में उलेमाओं, महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान एवं बलिदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश को स्वतंत्र कराने में मदरसों और उलेमाओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद मदरसा परिसर से तिरंगा रैली निकाली गई। रैली ऊपरकोट के मुख्य मार्ग, मामन चौकी और चौक बाजार से होते हुए वापस मदरसा परिसर पहुंचकर संप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.