बुलंदशहर, अक्टूबर 28 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र में अनूपशहर मार्ग पर मंगलवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की जान चली गई। मंडी गेट के समीप स्पीड ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर उछलने के कारण महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार ​गांव सिकंदरपुर (कोतवाली अनूपशहर) निवासी जोगेंद्र मंगलवार की रात अपनी 48 वर्षीय मां पूजा को बाइक पर बैठाकर गांव लौट रहे थे। जब वे अनूपशहर मार्ग स्थित मंडी गेट के पास पहुंचे, तभी अचानक सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर के कारण बाइक जोरदार झटके के साथ उछल गई। इस दौरान पीछे बैठीं उनकी मां संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिर पड़ीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हे...