बुलंदशहर, अक्टूबर 8 -- Bulandsehar News: कोतवाली क्षेत्र के गांव कुदेना जयरामपुर निवासी 17 वर्षीय जतिन कुमार बुधवार सुबह साइकिल से शिव कुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज जाने के लिए घर से निकला, लेकिन वापस नहीं आया। परिजनों के अनुसार छात्र स्कूल भी नहीं पहुंचा। रिश्तेदारी और परिचितों में तलाश के बाद भी सुराग नहीं मिलने पर पिता पूर्व प्रधान नरेश कुमार ने जहांगीराबाद कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि पुलिस छात्र की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...