बुलंदशहर, अक्टूबर 7 -- Bulandsehar News: सीओ शोभित कुमार अत्री ने बताया कि बुधवार को थाना खुर्जा देहात प्रभारी भुवनेश कुमार टीम के साथ हजरतपुर पूठरी बंबे की पुलिया पर पहुंच गए। जहां से उन्होंने चार लोगों को पकड़ लिया। जिनमें से दो लोगों ने अपनी पहचान गांव बोहरावास निवासी रोहित और प्रदीप कुमार बताई। इसके अलावा दो बाल अपचारी भी अभिरक्षा में लिए गए। जिनके कब्जे से पुलिस ने दो गैस सिलेंडर, एलईडी टीवी और सरसों का तेल बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि विगत चार अक्टूबर की रात को गांव बोहरावास स्थित प्राथमिक विद्यालय के पीछे की दीवार तोड़कर चोरी की थी। जिसके संबंध में थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया था। सीओ ने बताया कि दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल और बाल अपचारियों को बाल संप्रेक्षण ग्रह भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...