बुलंदशहर, अगस्त 29 -- Bulandsehar News: जंक्शन क्षेत्र के गांव किसवागढ़ी में शुक्रवार रात घर में सोते समय एक व्यक्ति को सांप ने डस लिया। आननफानन में परिजन पीड़ित को लेकर नगर के चमन विहार कॉलोनी स्थित ओम ट्रामा सेंटर पहुंचे, जहां समय पर मिले इलाज के कारण उनकी हालत में सुधार है। वहीं, ग्रामीणों ने सांप को पकड़ लिया। ​किसवागढ़ी गांव निवासी 45 वर्षीय सोनू शुक्रवार रात अपने घर में सो रहे थे। देर रात अचानक कमरे में घुसे सांप ने बिस्तर पर चढ़कर डस लिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। ट्रामा सेंटर के संचालक डा. दिनेशपाल सिंह ने बताया कि मरीज को समय पर अस्पताल लाया गया, जिससे उनकी स्थिति अब खतरे से बाहर है। यह भी पढ़ें- Siwan News इमरजेंसी वार्ड में 18 घंटे में सर्पदंश के 14 मरीज कराए गए इलाज के लिए भर्ती ​चिकित्सक ने लोग...