बुलंदशहर, सितम्बर 4 -- Bulandsehar News: बीबीनगर। थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर में बिजली कोठी के पास एक युवक के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सैदपुर निवासी दुष्यंत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक सितंबर की रात करीब नौ से दस बजे वह बिजली कोठी की तरफ से आ रहा था। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद करकोड़ा निवासी हर्ष व चेतन ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में उसे काफी चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर बीबीनगर थाने में हर्ष और चेतन के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी हिमांशु चौधरी ने बताया कि पुल...