बुलंदशहर, अक्टूबर 2 -- Bulandsehar News: गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार को ग्राम सैदपुर स्थित एमएचएम इंटर कॉलेज के मैदान में दादी मां विशाल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ इफको फर्टिलाइजर के क्षेत्रीय प्रबंधक कुलदीप सिरोही ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के साथ ही आसपास के जनपदों से पहुंचे सैकड़ों धावकों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सुबह आठ बजे शुरू हुई प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेलप्रेमी मैदान में पहुंचे। आयोजक ओमवीर सिंह फौजी और प्रधानाचार्य हरवीर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में 17 वर्ष तक के खिलाड़ियों के लिए 800 मीटर, ओपन वर्ग में 1600 मीटर तथा बच्चों के लिए 400 मीटर दौड़ कराई गई। 800 मीटर दौड़ में नैतिक तोमर अव्वल यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: सैदप...