Bulandsehar News: सेवा संकल्प अभियान : पीएचसी अहार में लगा स्वास्थ्य शिविर
बुलंदशहर, अक्टूबर 1 -- Bulandsehar News: सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अहार में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन विधायक संजय शर्मा एवं मंडल अध्यक्ष रामपाल सिंह ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म कराई गई, जबकि बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। विधायक संजय शर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जानकारी मौजूद चिकित्सकों से ली। उन्होंने केंद्र पर आने वाले मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: सभी विधानसभा में लगेंगे स्वास्थ्य शिविर, 621 को मिला उपच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.