Bulandsehar News: सेवा भारती ने टांडा बस्ती में किया कन्या पूजन
बुलंदशहर, अक्टूबर 19 -- Bulandsehar News: नवरात्रि के पावन पर्व पर सोमवार को सेवा भारती और समाज के विभिन्न सहयोगियों द्वारा टांडा बस्ती में महानवमी के कन्या लांगुर पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भक्ति एवं श्रद्धा के माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बालिकाओं और बच्चों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ भोजन मंत्र के साथ हुआ। इसके बाद नन्हीं बालिकाओं को मां दुर्गा का रूप मानकर उनके चरण धोकर तिलक लगाया गया। इसके बाद आरती उतारकर भोजन कराया गया। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित न रहकर समाज में बेटियों के प्रति आदर, समानता, सुरक्षा और संस्कारों का प्रचार-प्रसार करना है। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: कन्या पूजन मां आदिशक्ति की आराधना का स्वरुप : स्वामी कालेंद्रानंद सामूहिक लांगर के मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.