बुलंदशहर, सितम्बर 2 -- Bulandsehar News: नगर के खुर्जा रोड स्थित सेंट आरजे पब्लिक स्कूल में बुधवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक नन्द कुमार शर्मा ने भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। सरस्वती वंदना, नृत्य, भक्ति गीत और भाषण प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण की मनमोहक पोशाक में नजर आए। इस दौरान संस्थापक ने कहा कि हमें भगवान श्रीकृष्ण के बताए मार्ग पर चलकर जीवन को सार्थक बनाना चाहिए। निदेशक अभिषेक पचौरी व सौरभ पचौरी ने कहा कि जिस प्रकार भगवान कृष्ण ने कंस का वध कर असत्य पर सत्य की विजय पताका फहराई, उसी प्रकार हमें भी अपने म...