Bulandsehar News: सुबह से रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कीचड़ से आफत
बुलंदशहर, सितम्बर 4 -- Bulandsehar News: जनपद में मौसम का मिजाज लगातार खुशनुमा बना हुआ है। बुधवार से शुरू हुआ बारिश का दौर गुरुवार सुबह भी जारी रहा। सुबह से ही आसमान में घने काले बादल छाए रहे और रिमझिम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। बारिश होने से जहां एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है, वहीं दूसरी तरफ सड़कों पर जलभराव और कीचड़ फैलने से आमजन की आफत बढ़ गई है। सुबह-सुबह रिमझिम बारिश के बीच अपने गंतव्य की ओर निकलने वाले लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। विशेषकर स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों, ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों और दोपहिया वाहन चालकों को बारिश से बचने के लिए संघर्ष करना पड़ा। इसके साथ ही शहर के निचले इलाकों और अंदरूनी रास्तों पर जलभराव व कीचड़ की स्थिति पैदा हो जाने से आवागमन प्रभावित हुआ।
तापमान में गिराव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.