बुलंदशहर, अगस्त 30 -- Bulandsehar News: जनपद में रविवार को मौसम का मिजाज मिला-जुला नजर आया। सुबह के समय आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही, जिससे वातावरण में नमी बढ़ने के कारण उमस झेलनी पड़ी। हालांकि दिन बढ़ने के साथ ही बादल छटने लगे और धूप खिल आई। दोपहर होते-होते चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया और भीषण गर्मी का अहसास कराया। रविवार को मौसम में आए इस बदलाव के चलते उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और उमस के कारण राहगीरों व दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में क्षेत्र में मानसूनी गतिविधियां बढ़ रही हैं। आगामी दिनों में बारिश होने की प्रबल संभावना जताई गई है। बार...