बुलंदशहर, सितम्बर 28 -- Bulandsehar News: जिले में बीते दो दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सोमवार सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा, जिससे बारिश के आसार बने रहे। दिन चढ़ने के साथ ही धूप-छांव का खेल शुरू हुआ, जिसने कुछ देर के लिए उमस बढ़ा दी। हालांकि दोपहर होते-होते आसमान में घने काले बादल छा गए और झमाझम बारिश शुरू हो गई। कुछ देर की जोरदार बारिश ने मौसम खुशनुमा बना दिया। सोमवार को दिनभर मौसम के कई रंग देखने को मिले। कभी बारिश तो कभी छाए रहे। दोपहर में बारिश से मौसम तो खुशनुमा हो गया, लेकिन जलभराव और कीचड़ से लोग परेशान रहे। दो पहिया वाहन चालक और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिले का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं मौस...