बुलंदशहर, सितम्बर 28 -- Bulandsehar News: एक सर्राफ ने गिरवी रखे हुए सोने-चांदी के जेवरात बदलकर नकली थमा दिए। पीड़ित ने पूरा कर्ज ब्याज सहित चुकता करने के बावजूद असली जेवरात न मिलने पर स्थानीय अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। कोई कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसएसपी से न्याय मांगा है। सोमवार को ​शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लाल दरवाजा निवासी पीड़ित सलमान पुत्र उमर ने शिकायती पत्र देकर बताया कि उसने करीब एक वर्ष पूर्व घरेलू जरूरतों के चलते अपनी पत्नी गौशीशा के सामने सर्राफा बाजार स्थित एक सर्राफ के पास अपने सोने व चांदी के जेवरात गिरवी रखे थे। इन जेवरातों में सोने की एक चेन, चार चूड़ियां, कानों के झाले (एक जोड़ी), नाक की नथ और टीका, एक अंगूठी समेत ​चांदी के पैरों के तोड़े (कड़े) व अन्य चांदी का सामान शामिल था...