बुलंदशहर, जुलाई 17 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण ने विकास क्षेत्र के अंतर्गत पूर्व में सील किए गए कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी के संचालकों व वहां पढ़ने वाले छात्रों को बड़ी राहत दी है। परीक्षाओं और छात्रों की पढ़ाई में आ रही दिक्कतों और उनके शैक्षणिक हित को ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण ने सील किए गए इन संस्थानों को अस्थाई रूप से डी-सील करने (खोलने) का निर्णय लिया है। इसके लिए संबंधित संचालकों को प्राधिकरण में एक शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा। उपाध्यक्ष डॉ अपराजिता सिंह सिनसिनवार ने बताया कि सील की गई लाइब्रेरी और कोचिंग को खुलवाने के लिए आवश्यक शपथ पत्र का प्रारूप किसी भी कार्यदिवस में बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: बिना मानकों के चल रहे कोचिंग सेंटर एव...