Bulandsehar News: सीलिंग की कार्रवाई के विरोध में भड़के व्यापारी, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
बुलंदशहर, जुलाई 7 -- Bulandsehar News: जिले में विकास प्राधिकरण और अग्निशमन विभाग द्वारा जिम व डिजिटल लाइब्रेरीज़ पर की जा रही सीलिंग की कार्रवाई से स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश है। मंगलवार को उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सदर विधायक प्रदीप चौधरी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने इस कार्रवाई को एकतरफा और अव्यावहारिक बताते हुए इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। सदर विधायक ने भी व्यापारियों के हित में सीएम को पत्र लिखा है। उद्योग व्यापार मंडल के चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी, छात्रों और नागरिकों की सुरक्षा के पूरी तरह पक्ष में हैं, लेकिन सुरक्षा के नाम पर छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न और सीधे सीलिंग करना कहीं से भी न्यायसंगत नहीं है। जिम युवाओं को नशे और अवसाद से दूर रखकर स्वस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.