Bulandsehar News: सीबीआई में ग्रुप-ए राजपत्रित अधिकारी बने अबुज़र उमर
बुलंदशहर, अगस्त 20 -- Bulandsehar News: नगर के मोहल्ला रिसालदारान निवासी अधिवक्ता अबुज़र उमर ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर बड़ी सफलता हासिल की है। उनका केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) में ग्रुप-ए के लोक अभियोजक (राजपत्रित अधिकारी) के पद पर चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे नगर में खुशी का माहौल है। अधिवक्ता मोहम्मद उमर के पुत्र अबुज़र उमर ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में प्रतिभाग किया था। मंगलवार को परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद उनके चयन की जानकारी मिलते ही परिजनों और परिचितों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।अधिवक्ता, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों और गणमान्य नागरिकों ने उनके आवास पर पहुंचकर अबुज़र उमर और उनके परिजनों को शुभकामनाएं दीं।अबुज़र उमर की सफलता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.