बुलंदशहर, सितम्बर 27 -- Bulandsehar News: नगर के बोधराज कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को सीनियर सिटीजन क्लब की प्रथम बैठक आयोजित हुई। इसमें 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं, अधिकारों और सरकार से मिलने वाली सुविधाओं पर चर्चा की। साथ ही बढ़ती उम्र में होने वाली बीमारियों से बचाव, स्वस्थ एवं प्रसन्न जीवन और सामाजिक कार्यों में योगदान के विषय पर भी विचार साझा किए गए। शिक्षा जगत से जुड़े नितिन भटनागर ने क्लब की बैठक नियमित रूप से आयोजित किए जाने पर जोर देते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करना चाहिए। एडवोकेट वीरेंद्र मलिक ने कहा कि अकेलेपन को दूर करने के लिए नियमित मेलजोल जरूरी है। इससे आपसी सहयोग की भावना मजबूत होगी। योगेश्वर राज नागर ने कहा कि सभी वर...