Bulandsehar News: सीएम से मिले चित्रकार दुर्जन, पुस्तकों का विमोचन
बुलंदशहर, जुलाई 3 -- Bulandsehar News: जिले के चित्रकार व यूपी राज्य ललित कला अकादमी के सदस्य डा. दुर्जन सिंह राणा ने लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से भेंट की। इस दौरान सीएम ने उनके द्वारा संपादित कला त्रैमासिक पत्रिका और उनके द्वारा लिखित एक मोनोग्राफ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने दोनों पुस्तकों की सराहना करते हुए अकादमी के कार्यों को सराहा। डा. दुर्जन सिंह राणा ने बताया कि राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा समय-समय पर देश के प्रख्यात कला समीक्षकों के आलेखों को प्रकाशित किया जाता है। वर्ष-2026 के अंक-46 के तहत उत्तर प्रदेश की लोक कला का अनवरत प्रवाह विषय पर आधारित त्रैमासिक पत्रिका तथा पद्मश्री बाबा योगेंद्र कला सम्मान से सम्मानित देश के महान चित्रकार नलिनी कुमार मिश्रा जी के जीवन पर आधारित मोनोग्राफ का प्रकाशन किया गया है। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.