Bulandsehar News: सिकंदराबाद में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रामलीला मंचन का भूमि-पूजन
बुलंदशहर, अक्टूबर 10 -- Bulandsehar News: नगर के रामलीला मैदान में शनिवार को रामलीला रजिस्टर्ड कमेटी की ओर से आयोजित होने वाले रामलीला मंचन के लिए विधि-विधान के साथ भूमि-पूजन किया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन कर भगवान श्रीराम का स्मरण किया गया और रामलीला के सफल आयोजन की कामना की गई। भूमि-पूजन में विधायक लक्ष्मीराज सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित, पंडित सचिन शर्मा सहित रामलीला कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया। सभी ने धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर श्रद्धा और आस्था के साथ हवन में आहुतियां दीं।इस अवसर पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने प्रार्थना की कि रामलीला का आयोजन समाज में श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक आस्था को मजबूत करने के साथ ही सनातन संस्कृति एवं भारतीय परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन का माध्यम बने। यह भी पढ़ें- Ara N...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.