बुलंदशहर, जुलाई 7 -- Bulandsehar News: तहसील क्षेत्र के गांव कांवरा में जल्द ही स्थायी हेलीपैड बनने की दिशा में प्रशासन ने कदम बढ़ा दिए हैं। तहसील प्रशासन ने गांव में करीब ढाई हजार वर्ग मीटर ग्राम समाज की भूमि का चिन्हीकरण कर हेलीपैड निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर जिला प्रशासन को भेज दिया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद लगभग 80 लाख रुपये की लागत से हेलीपैड का निर्माण कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bhabua News: मुंडेश्वरी में हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने में हो सकती है देरआपातकालीन सेवाओं में सहायता स्थायी हेलीपैड बनने से सिकंदराबाद तहसील क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा, सड़क दुर्घटना, चिकित्सा आपातकाल और राहत एवं बचाव अभियानों के दौरान प्रशासन को बड़ी सुविधा मिलेगी। वहीं बाढ़, आग, हादसे या अन्य आपदा की स्थिति में राहत सामग्री और बचाव दलों को तेजी से...