बुलंदशहर, जुलाई 29 -- Bulandsehar News: नगर पालिका खुर्जा क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों के बाहर खुले नालों से हादसे का डर बना हुआ है। कई बार लोगों के साथ नाले में गिरकर हादसे हो चुके हैं। शिकायतों के बाद भी नगर पालिका की ओर से इस समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया है। खुर्जा के कॉलेज रोड, जीटी रोड, नॉवल्टी रोड, मंदिर रोड सहित विभिन्न स्थानों से नाले गुजर रहे हैं। यहां पर रोडवेज बस स्टैंड, बैंक, शॉपिंग कांपलेक्स सहित कई सार्वजनिक स्थान भी हैं। जहां पर रोजाना सैकड़ों लोगों का आना जाना होता है। यहां पर खुले पड़े नाले से हादसे का खतरा बना हुआ है। इसके संबंध में लोगों ने कई बार नगर पालिका में शिकायत की है। बता दें कि पूर्व में भी नाले में गिरने से लोगों के साथ हादसे हो चुके हैं। जिसके बाद भी अभी भी सार्वजनिक स्थानों पर नाले खुले हैं।कोट...