बुलंदशहर, अक्टूबर 6 -- Bulandsehar News: बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम लगाने और आमजन को ऑनलाइन ठगी से सतर्क करने के उद्देश्य से बुलंदशहर पुलिस ने डिजिटल पहल की है। माह अक्टूबर में चलाए जा रहे विशेष साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर क्राइम थाना, बुलंदशहर द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आधिकारिक अकाउंट्स शुरू किए गए हैं। ​एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के अनुसार, अब नागरिक फेसबुक, इंस्टाग्राम और 'एक्स' के माध्यम से साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां, अलर्ट और सुझाव सीधे प्राप्त कर सकेंगे। एसएसपी ने आमजन से अपील की है कि वे इन सोशल मीडिया अकाउंट्स से जुड़ें, अपनी व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रखें और किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें। यह भी पढ़ें- साइबर अपराध से बचाव को चलाया जाएगा अभियान एसएसपी ...