बुलंदशहर, अक्टूबर 26 -- Bulandsehar News: मौसम के मिजाज में तल्खी कम होते ही हवा की सेहत एक बार फिर बिगड़ने लगी है। शहर की फिजा में प्रदूषण का जहर घुलने से लोगों की सांसों पर पहरा सख्त हो गया है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रिपोर्ट के मुताबिक एक्यूआई 179 पर दर्ज किया गया। इसके चलते शहर की आबोहवा येलो जोन यानी मध्यम श्रेणी में पहुंच गई है। हवा में धूल और धुएं के महीन कणों की तादाद बढ़ने से लोगों को फिलहाल राहत मिलती नजर नहीं आ रही। हवा की धीमी रफ्तार और गिरते पारे के बीच वातावरण में स्मॉग की परत जमने लगी है। सुबह और शाम के समय हल्की धुंध के साथ प्रदूषण का असर साफ महसूस किया जा रहा है। मुख्य मार्गों और चौराहों पर उड़ते धूल के गुबार ने राहगीरों की परेशानी बढ़ा दी है। दोपहिया वाहन चालकों को आंखों में जलन और गले में खराश की दिक्कत का सामन...