बुलंदशहर, नवम्बर 26 -- Bulandsehar News: सलेमपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में गुरुवार को तंबाकू जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीएचसी शिकारपुर से डॉ. सुस्मित स्नेहा कुंवर और डॉ. रूबी ने छात्र-छात्राओं को तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। डॉ. सुस्मित स्नेहा कुंवर ने बताया कि तंबाकू का सेवन जानलेवा हो सकता है। इससे विभिन्न प्रकार के कैंसर सहित गंभीर बीमारियां होने का खतरा रहता है। उन्होंने विद्यार्थियों से तंबाकू से दूर रहने और दूसरों को भी इसके सेवन से रोकने की अपील की। प्रधानाचार्य सुरेश कुमार ने चिकित्सकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...