बुलंदशहर, अक्टूबर 23 -- Bulandsehar News: सफाई कर्मचारी यूनियन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने वेतन, ईपीएफ, एरियर भुगतान और अन्य समस्याओं का समाधान नहीं होने पर जिलेभर में हड़ताल करने की चेतावनी दी। वहीं, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। इस संबंध में कर्मचारियों ने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सफाई कर्मचारी यूनियन के संरक्षक सुरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष जितेंद्र मोहन और जिला महासचिव पंकज कुमार के नेतृत्व में कर्मचारी एकत्र हुए। सभा में वक्ताओं ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की भर्ती पर रोक लगने और ठेकेदारी व्यवस्था के कारण कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ गया है। उन्होंने ...