बुलंदशहर, अक्टूबर 14 -- Bulandsehar News: 'मिशन शक्ति अभियान फेज-6' के तहत यातायात पुलिस ने छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों और साइबर अपराध से बचाव के तौर-तरीके सिखाए गए। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'मिशन शक्ति अभियान फेज-6' के तहत जनपद में छात्र-छात्राओं और बालिकाओं को सशक्त व जागरूक बनाने की मुहिम जोरशोर से जारी है। छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विशेष जागरूकता शिविर में ​यातायात प्रभारी राजपाल सिंह तोमर ने पुलिस टीम के साथ विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क पर चलते समय नियमों की अनदेखी जानलेवा साबित हो सकती है। दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पह...