Bulandsehar News: सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते आज पांच घंटे बाधित रहेगी बिजली
बुलंदशहर, सितम्बर 25 -- Bulandsehar News: भूड़ चौराहे से तहसील खुर्जा कट तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य के कारण शनिवार को शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता तकनीकी ने बताया कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र यमुनापुरम प्रथम व द्वितीय से जुड़े 11 केवी पोषकों से आपूर्ति बंद रखी जाएगी। सुबह नौ बजे से सुबह 11 बजे तक दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक शटडाउन रहेगा। इस दौरान शहर के हरि एन्क्लेव, जेल, चांदपुर, यमुनापुरम, मॉल, साईं मंदिर, बीसा कॉलोनी, डीपीएस, सुशीला बिहार और राम मंदिर से पोषित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। बिजली कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए उपभोक्ता पेयजल एवं अन्य आवश्यक कार्यों की व्यवस्था पूर्व में ही पूर्ण कर लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.