Bulandsehar News: सजायाफ्ता कैदियों के बढ़ते बोझ से कराह रही जिला जेल
बुलंदशहर, अक्टूबर 30 -- Bulandsehar News: जिला कारागार पर क्षमता से दोगुने से अधिक बंदियों का बोझ लगातार बढ़ रहा है। करीब 840 बंदियों की क्षमता वाली जिला जेल में वर्तमान में 1775 बंदी निरुद्ध हैं, जिनमें लगभग 500 से अधिक सजायाफ्ता कैदी शामिल हैं। जिला जेल में बड़ी संख्या में सजायाफ्ता कैदियों के डटे रहने से जेल की आंतरिक व्यवस्थाओं और संसाधनों पर भारी दबाव बन गया है। अमूमन सजा तय होने के बाद कैदियों को नियमानुसार सेंट्रल जेल भेजा जाता है, लेकिन यहां उनकी मौजूदगी को लेकर समय-समय पर जेल अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप भी लगते रहे हैं। हालांकि जेल प्रशासन का कहना है कि स्थानांतरण न होने की वजह प्रशासनिक और विधिक अड़चनें हैं। जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी ने बताया कि आगरा सेंट्रल जेल पूरी तरह फुल चल रही है, जिसके चलते वहां कैदियों को भेजने में कठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.