Bulandsehar News: सच्चे मन से भक्ति करने पर मिलेगी मुक्ति
बुलंदशहर, अक्टूबर 2 -- Bulandsehar News: नगर के वलीपुरा नहर स्थित गुरू कार्षिण्य आश्रम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। रमणरेती धाम से पधारे गुरु शरणानंद ने भागवत महापुराण और व्यास पीठ का पूजन कर कथा का शुभारंभ किया। श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे यहां व्यास जी को भगवान का स्वरूप माना गया है। संतों के पास जाने पर केवल अपने कल्याण और भक्ति की चर्चा करनी चाहिए। सच्ची भक्ति से मन और अंत करण निर्मल हो जाता है। जितने भाव से भागवत का स्मरण करेंगे उतना ही अधिक कल्याण होगा। कथाव्यास ने कहा कि जिसने अपनी इंद्रियों पर विजय प्राप्त कर ली समझों उसने भगवान को प्राप्त कर लिया। भक्तों को अपने अंदर पाप और द्वेष की भावना नहीं रखनी चाहिए। पूजा-पाठ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.