बुलंदशहर, सितम्बर 5 -- Bulandsehar News: जनपद की सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सभी तहसीलों में कुल 241 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 43 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के लिए सौंपा गया। शिकारपुर तहसील में डीएम कुमार हर्ष की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस मौके पर 89 फरियादियों ने अपने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। इनमें से 30 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुना। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे, एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय, सीओ प्रमोद कुमार सिंह, तहसीलद...