बुलंदशहर, नवम्बर 26 -- Bulandsehar News: कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में बुधवार को एक दंपति की अचानक तबियत बिगड़ गई । आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि मृतक व्यापार मंडल के पदाधिकारी थे और नगर में नमकीन व बीड़ी का कारोबार करते थे। मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया। गुरुवार को मृतक का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...