बुलंदशहर, सितम्बर 2 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो पिता ने थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में एक गांव निवासी पीड़ित व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री गत 1 सितंबर को दोपहर अपनी मां को बिना बताए घर से कहीं चली गई। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी संभावित स्थानों व रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। यह भी पढ़ें- किशोरी लापता, मुकदमा दर्ज इस मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।--

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...