बुलंदशहर, जुलाई 27 -- Bulandsehar News: नगर क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। सभी संभावित स्थानों पर तलाश करने के बाद भी किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़िता मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में एक ​गांव निवासी पीड़िता महिला ने तहरीर देकर बताया कि वह रोजाना की तरह अपने काम पर गई हुई थीं। सुबह जब वह घर से निकलीं, तो घर पर उनके पति, बेटा और दो बेटियां मौजूद थीं। शाम जब वह काम से घर लौटीं, तो उन्हें पता चला कि उनकी 15 वर्षीय बेटी घर पर नहीं है। ​परिजनों ने बताया कि किशोरी शाम करीब 4 बजे से ही गायब है। परिजनों ने आसपास के इलाके, पास पड़ोस और रिश्तेदारों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। पीड़िता मां के अनुसार, उनकी बेटी बिना बताए ...