बुलंदशहर, सितम्बर 4 -- Bulandsehar News: ​बुलंदशहर, संवाददाता। सिद्धपीठ काली मंदिर में शुक्रवार को श्री महाचंडी जी की आगामी 94वीं विशाल शोभायात्रा के उपलक्ष्य में विशेष पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने मां काली और मां महाचंडी के चरणों में शोभायात्रा की विवरण पुस्तिका विधिवत अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। ​कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने मां भगवती के दरबार में मत्था टेककर शोभायात्रा के भव्य, सुव्यवस्थित और निर्विघ्न संपन्न होने की प्रार्थना की। इस मौके पर मंदिर परिसर 'जय मां काली' और 'जय श्री महाचंडी' के जयकारों से गुंजायमान रहा। ​शोभायात्रा के मुख्य संयोजक नीरज अग्रवाल, प्रेम प्रकाश बबली, अजय वर्मा और विमल वर्मा ने बताया कि यह 94वां वार्षिक आयोजन है, जिसे ऐतिहासिक और भव्य रूप देने के लिए तैयारियां जोर-शोर से...