Bulandsehar News: श्रीराम ने भरी सभा में तोड़ा धनुष, जनकपुरी में सीता स्वयंवर
बुलंदशहर, अक्टूबर 13 -- Bulandsehar News: नगर के नुमाइश मैदान में श्री रामलीला सभा के तत्वावधान में आयोजित की जा रही रामलीला में सोमवार की रात भक्ति और उल्लास से सराबोर रही। मंच पर धनुष यज्ञ, परशुराम-लक्ष्मण संवाद और सीता स्वयंवर की मनमोहक लीलाओं का भव्य मंचन किया गया। राजा जनक के महल में रखे विशालकाय धनुष को श्रीराम तोड़ देते हैं। इसके बाद सीता के स्वयंवर की तैयारी शुरू हो जाती है। रामलीला सभा के अध्यक्ष नीरज जिंदल ने बताया कि रामलीला की शुरूआत जनकपुरी के स्वयंवर स्थल के दृश्य से हुई। माता सीता के स्वयंवर के लिए दूर-दराज से शूरवीर राजा, महाराजा और राजकुमार पधारे थे। राजा जनक की प्रतिज्ञा के अनुसार जो भी शिवजी के पिनाक धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाएगा उसी से सीता जी का विवाह होगा। दरबार में उपस्थित सभी बलशाली राजाओं ने एक-एक कर धनुष उठाने की भरस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.