बुलंदशहर, जुलाई 27 -- Bulandsehar News: श्रीरामचंद्र महाराज मंदिर प्रांगण में सोमवार को श्री रामलीला सभा की वार्षिक आम बैठक वैदिक मंत्रोच्चार और भगवान श्रीराम के जयकारों के बीच संपन्न हुई। अध्यक्षता वरिष्ठ पदाधिकारी चंद्रकांत सिंघल ने की। अध्यक्ष नीरज जिंदल ने नगर के दानदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। आगामी माह होने वाली श्रीरामलीला के आयोजन हेतु चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। वरिष्ठ पदाधिकारी चंद्रकांत सिंघल के प्रस्ताव पर पूरे सदन ने करतल ध्वनि से निर्विरोध चुनाव का समर्थन किया। इसमें नीरज जिंदल को अध्यक्ष, अमित कुमार मित्तल को महामंत्री, मनमोहन गुप्ता को कोषाध्यक्ष व दिनेश अग्रवाल को प्रभारी के पद पर पुन निर्वाचित किया गया। अलावा मुख्य व्यवस्थापक पद पर सुशील कुमार कंसल, व्यवस्थापक पद पर अरविंद अग्रवाल व दिनेश पंडित, संचालक के रूप में ...