बुलंदशहर, अक्टूबर 16 -- Bulandsehar News: नगर के नुमाइश मैदान में चल रही रही श्रीरामलीला में कलाकारों की जीवंत प्रस्तुति ने दर्शकों को पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर दिया है। मंच पर रामायण के सबसे मार्मिक और प्रेरणादायी अध्यायों दशरथ मरण, केवट संवाद और चित्रकूट पर भरत मिलाप का अत्यंत सजीव मंचन किया गया। कलाकारों के भावपूर्ण अभिनय ने ऐसा समां बांधा कि दर्शकों की आंखें नम हो गईं और पूरा पंडाल भक्ति रस में सराबोर नजर आया। श्रीराम के जयकारों से वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। श्रीरामलीला में लीला की शुरुआत भगवान श्रीराम को 14 वर्ष के वनवास मिलने के उपरांत अयोध्या में छाए आंसुओं और सन्नाटे के दृश्यों से हुई। प्रिय पुत्र राम के वियोग में तड़पते राजा दशरथ के प्राण त्यागने के प्रसंग को जब कलाकारों ने मंच पर उतारा तो दर्शक दीर्घा में बैठे हर शख्स प...