बुलंदशहर, सितम्बर 4 -- Bulandsehar News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को श्री सनातन धर्म प्रचार समिति की ओर से प्रभात फेरी और पालकी यात्रा निकाली गई। यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। इस दौरान जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। समिति के अध्यक्ष अंकित गिरी ने बताया कि पालकी यात्रा का शुभारंभ नगर के लाडली दास मंदिर से हुआ। यात्रा पदम सिंह गेट, छोटी होली, दुकानी मोहल्ला, गौरी शंकर मंदिर, राय साहब की हवेली, बजरिया, मंडी दानगंज, दाऊजी मंदिर, घास की मंडी, लक्ष्मणगंज, मुगलपुरा, ककराला और गांधी रोड होते हुए कॉलेज मार्ग स्थित गौशाला पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Chapra News: नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की' का जयघो...