Bulandsehar News: श्रद्धालुओं की पिकअप को बस ने मारी टक्कर, एक की मौत
बुलंदशहर, जुलाई 9 -- Bulandsehar News: वासुदेव तीर्थ स्थल पर मीरा की जात लगाकर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप को बुधवार शाम एक तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। रहरा अड्डे के पास हुए हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर क्षेत्र के गांव सूरतगढ़ निवासी जसवंत (45 वर्ष) अपने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ मंगलवार रात अमरोहा के वासुदेव तीर्थ स्थल पर मीरा की जात लगाने आए थे। बुधवार शाम करीब 10 श्रद्धालु पिकअप में सवार होकर गांव लौट रहे थे। शाम के वक्त जैसे ही उनकी पिकअप हसनपुर नगर के रहरा अड्डे के नजदीक पहुंची, तभी सामने से आ रही एक अनियंत्रित बस ने पिकअप को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।हादसे में जसवंत , उनकी मां रामप्यारी, पत्नी ज्योति, चचेरा भाई भू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.