बुलंदशहर, जुलाई 24 -- Bulandsehar News: पहासू के गांव महुआखेड़ा में शौच को गई महिला को अकेली देख गांव के ही युवक ने छेड़छाड़ की तथा गलत नीयत से जबर्दस्ती करने की कोशिश की महिला के शोर मचाने पर युवक जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव जाकर मामले की छानबीन की। महिला ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने गांव के ही अनिल पुत्र चरन सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...