बुलंदशहर, सितम्बर 9 -- Bulandsehar News: औरंगाबाद नगर पंचायत की बेस कीमती शोर भूमि' पर नगर पंचायत के ही अधिकारियों ओर कर्मचारियों के संरक्षण में अवैध कब्ज़ा कराने का गंभीर मामला सामने आया है। मामले को लेकर सभासद और भाजपा नेता ने डीएम समेत सांसद-अनूपशहर विधायक को शिकायती पत्र देकर कब्ज़ा रुकवाने की मांग की है। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के औरंगाबाद_पवसरा मार्ग स्थित राजस्व अभिलेखों में 'शोर भूमि' के रूप में दर्ज है। वर्ष 2005 में इस भूमि का कुछ रकबा नगर पंचायत द्वारा लीज़ पर दिया गया था। वार्ड 11 के सभासद अखलाख कुरैशी और भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरीश लोधी ने डीएम, सांसद और विधायक को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि लीज़ मालिक की मौत के बाद उसका बेटा नगर पंचायत के अधिकारियों/कर्मचारियों से मिलीभगत करके पूरी ज़मीन पर अवैध निर्माण कराकर...