बुलंदशहर, जुलाई 13 -- Bulandsehar News: गांव बराल में पुलिस चौकी परिसर स्थित मंदिर में पुलिस व ग्रामीणों द्वारा शिव परिवार की स्थापना कराई गई। महंतों ने वैदिक यज्ञ, मंत्रोचारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर में शिव परिवार की स्थापना की। विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ। धार्मिक अनुष्ठान में पुलिस कर्मियों व ग्रामीणों ने भाग लेकर भगवान शिव परिवार की पूजन अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख समृद्धि और शांति की कामना की। अनुष्ठान में क्षेत्राधिकारी सिकंदराबाद दीपक कुमार, गुलावठी कोतवाल धर्मेंद्र शर्मा ने पहुंच कर शिव परिवार की पूजा अर्चना की। प्राण प्रतिष्ठा में यजमान बराल चौकी प्रभारी धर्मवीर सिंह सहपत्नी रहे। इससे पूर्व गांव में देव प्रतिमाओं की परिक्रमा निकाली गई। जिसमें पुलिसकर्मियों व ग्रामीणों ने हर्षोउल्लास के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। श्र...