बुलंदशहर, अगस्त 12 -- Bulandsehar News: सावन माह की शिवरात्रि पर मंगलवार को हर हर महादेव के जयघोष से शिवालय गूंज उठे। गौमुख, हरिद्वार, अनूपशहर से कांवड़-गंगाजल लेकर पहुंचे शिवक्तों ने श्रद्धापूर्वक शिवलिंग का जलाभिषेक किया। सुबह से लेकर देर शाम तक शिवालयों में जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ता रहा। विभिन्न स्थानों पर शिवरात्रि के पावन पर्व श्रद्धालुओं की शिवालयों पर कतारें लगी रहीं। कांवड़ियों ने कतारबद्ध होकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। मंगलवार की सुबह से ही शिवरात्रि के उपलक्ष में बुलंदशहर नगर के साठा मोहल्ला स्थित अति प्राचीन श्री राजराजेश्वर मंदिर, मामन रोड स्थित श्री भूतेश्वर मंदिर, श्री द्वादश महालिंगेश्वर सिद्धपीठ गंगेरुआ, गंगा मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर आनंदेश्वर मंदिर, मंशा देवी मंदिर, श्री सिद्धपीठ महाकाली...