Bulandsehar News: शिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक कर मांगी मनौती
बुलंदशहर, अगस्त 11 -- Bulandsehar News: शिवरात्रि पर्व पर नगर व क्षेत्र में स्थित शिवालयों पर शिव भक्तों ने अपने आराध्य देव भोले का जलाभिषेक कर पुण्य अर्जित किया। शिवरात्रि पर्व पर नगर व क्षेत्र में स्थित शिवालयों में भोले की बम के जयकारों से गूंज उठा। मंगलवार की प्रातः होते ही हरिद्वार, अनूपशहर से कांवड़ में गंगा जल भरकर लाखों श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था के अनुसार जलाभिषेक किया। जेपी संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य अतुल कुमार भारद्वाज ने बताया कि हर हर महादेव मंदिर में स्थित शिवलिंग को विशेष रूप से श्रृंगार किया गया। विद्यालय के बच्चों द्वारा अनुष्ठान कर विशेष पूजा अर्चना की गई। नगर के हर-हर महादेव मंदिर, पंच पीपल महादेव, मुहल्ला मदार गेट स्थित अनूपेश्वर महादेव, जाह्नवी द्वार स्थित शिव मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक कर मनौती मांगी। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.